रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर खुला
मुंबई। रुपया डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संरचनात्मक विदेशी मुद्रा हस्तक्षेपों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की तेजी को सीमित कर दिया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.75 प्रति डॉलर पर खुला। फिर मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त है। रुपया गुरुवार को 18 पैसे की बढ़त के साथ 94.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.54 प्रतिशत टूटकर 102 पर आ गया।

राशिफल 16 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छठ पूजन के दृश्य में हमारी संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क
समाज को मार्गदर्शन देने का काम करते हैं संत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव