नगर निगम में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार: भाजपा
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस जीत की हकदार हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सारे काम सांय-सांय हो रहें हैं। 70 लाख महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के बाद सबका आवास बनना भी प्रारंभ हो गये है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाले घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी आज जेल की हवा खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए एक-एक वादें पूरे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में जनता को अब अधिक से अधिक लाभ होगा। विकास की गंगा अविरल बहेगी।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है। 2023 प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया था और सत्ता सौंपी थी। नगरीय निकायों में भी कांग्रेस पार्टी के ही अधिकत्तर नेता चुनकर आएं थे। सत्ता पाते ही कांग्रेसी बेलगाम हो गये थे और जमकर लूट खसोट किया था। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार बैठी थी और आज अपना हिसाब किताब चुकता कर दिया। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिला ऐतिहासिक जनादेश इस बात का द्योतक हैं कि जनता ने मोदीजी की गारंटी और विष्णु देव साय सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर निगम चुनाव में जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम रायपुर में अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। राजधानी रायपुर के नगर निगम में 15 सालों तक कांग्रेस का महापौर रहा और जनता विकास कार्यों को लेकर तरसती रही। पूर्व महापौर एजाज ढेबर की बात करें तो नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रख दिया था। केन्द्र सरकार से मिली विकास कार्यों के लिए राशियों का जमकर बंदरबांट करके अपने लोगों को उपकृत किया गया। अब जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पा चुकी हैं। सबसे पहले नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा और रायपुर को राजधानी के अनुरूप सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी