गाज़ियाबाद में आवारा कुत्ते के हमले में 11 साल की बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती
साहिबाबाद। डेल्टा कॉलोनी स्थित चंद्र नगर कॉलोनी में शुक्रवार को 11 वर्षीय गुड़िया पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के समय गुड़िया अपनी सहेली के घर से पढ़ाई करके लौट रही थी। कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला किया, जिससे गुड़िया गिर गई और उसके कपड़े फट गए। कुत्ते ने उसकी पैर में काट लिया।रामप्रस्थ विकास सेवा समिति के प्रधान कंवलजीत सिंह ने बताया कि रामप्रस्थ और चंद्र नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन निगम के कर्मी केवल एक-दो कुत्तों को पकड़ कर ले जाते हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भय और चिंता बनी हुई है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण कर आवर कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव