MahaKumbh मेले में ट्रैफिक नियमों में बदलाव, बाहर से आने वाले वाहनों के लिए क्या होगी व्यवस्था?
वीकेंड: मेले में शनिवार से दो दिनों के लिए नो व्हीकल जोन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत संपूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासकीय और चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह के वाहन पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध पासधारक वाहनों पर भी लागू होगा। मेले की ओर आने वाले सभी वाहनों को निकटतम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। शनिवार से शुरू होकर यह व्यवस्था रविवार तक लागू रहेगी। यह जानकारी डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने दी। बता दें कि पिछले वीकेंड पर अधिक भीड़ होने से जिले की सीमाओं से लेकर शहर और पूरे मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया था।
जाम से फिर हांफा शहर
महाकुंभ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने पर एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सुबह से ही संगम क्षेत्र में चौतरफा जाम लग गया। नैनी, झूंसी, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, बागड़ चौराहा, दारागंज समेत विभिन्न चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शहर की सीमाओं पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगती रहीं। हालात यह रहे कि महज 10 मिनट की दूरी तय करने में श्रद्धालुओं को पांच घंटे लग गए।
महाकुंभ मेले में कुल छह में से पांच स्नान हो गए हैं। अनुमान था कि माघी पूर्णिमा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आएगी। बृहस्पतिवार को ऐसा रहा भी, जिससे न सिर्फ शहरी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी जाम से राहत मिली, लेकिन अगले दिन शुक्रवार तड़के से ही एक बार फिर श्रद्धालु उमड़ पड़े। नतीजन सुबह आठ बजे से ही मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक जाम हो गया।

बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार