पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में घुसे चोर, पुलिस कर रही पड़ताल
पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अमलेश्वर पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
फॉर्म हाउस के चौकीदार नरोत्तम यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कुरुदडीह स्थित फार्म हाउस में काम करता है और फार्म हाउस में धान बोआई का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए फार्म हाउस में बने कमरे में कुंडी तोड़कर चोर पीतल के 5 नल चोरी कर ले गए। चौकीदार जब रोजाना की तरह बुधवार सुबह फॉर्म हाउस गया तो कमरे का कुंडी टूटी हुई थी तब घटना का पता चला।
मंगलवार को सिंचाई करने के बाद कमरे में ताला लगाकर वह घर चला गया था। चोरों ने बिजली के बोर्ड में लगा कटआउट, काले रंग के वायर के साथ खेत में लगा केबल भी चोरी कर ले गए हैं। अज्ञात चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस 15 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन