हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया मौसम का अनुमान
उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है। पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर ठंड का आगमन हो चुका है।
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (05 फरवरी) भी कई राज्यों में आज बारिश की उम्मीद है।
कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम?
बात करें दिल्ली की तो आज राष्ट्रीय राजधानी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी और धूप निकली रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी न ज्यादा ठंड होगी और न ज्यादा गर्मी।
उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ का असर दिख रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। दोपहर में धूप निकलेगी। आगामी दिनों में अब अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड में हल्की वृद्धि की संभावना है। बुधवार को को उत्तरी भागों के 11 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा व पूर्णिया जिले में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में आज भी बर्फबारी की उम्मीद
बात करें पहाड़ी राज्यों की तो जम्मू कश्मीर में मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।
पश्चिम विक्षोभ की वजह से घाटी में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा में भी मौसम की मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार को भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश